एनडीए से गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री आठवले ने कही ऐसी बातTahalka news - NEWS NATION BIHAR

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday 26 February 2019

एनडीए से गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री आठवले ने कही ऐसी बातTahalka news

मुंबई : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का कहना है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में राजग के साथ ही रहेंगे लेकिन उनकी कुछ मांगे हैं। आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी को दो सीटें चाहिए। उन्होंने साफ किया है कि उन्हें एक सीट शिवसेना और एक सीट भाजपा से चाहिए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा उन्हें एक सीट मुंबई और एक सीट मुंबई से बाहर से चाहिए।

इस कारण खफा थे अठावले 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानि एनडीए से पिछले दो दिनों से अपनी नाराजगी खुलेआम जाहिर कर रहे थे। महाराष्ट्र में उनकी पार्टी को तवज्जो नहीं मिलने के चलते वे राजग से खफा थे। रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई महाराष्ट्र में सीमित है। पार्टी के पास खुद का चुनाव चिन्ह तक नहीं है। महाराष्ट्र में जहां अनुसूचित जाति की जनसंख्या 11 फीसदी है उसमें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए का मत प्रतिशत 1 फीसदी से भी कम है। 

महाराष्ट्र में बड़ा चेहरा है अठावले 

जानकारी के लिए बता दें लोकसभा चुनाव के लिए जब पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन हुआ था तो उसमें न ही आठवले को बुलाया गया और न ही उन्हें कोई सीट दी गई थी। रामदास आठवले महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति की राजनीति के बड़े चेहरों में से एक हैं। क्रांतिकारी कवि और सामाजिक कार्यकर्ता नामदेव ढसाल ने जब महाराष्ट्र में 1972 में दलित पैंथर्स की स्थापना की तो आठवले भी उनके साथ सक्रिय हुए।



from Hindi News | Tahlka News

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages